Chhattisgarh

भाजपा ने Constitution Day पर बाबा साहेब को किया याद

कोरबा, 26 नवंबर । संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कोसाबाड़ी मंडल और अनुसूचित जाति मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में घंटाघर स्थित बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समस्त भाजपाइयों ने उन्हें नमन किया श्रद्धा सुमन अर्पित की।


26 नवंबर 1949 वह पवित्र दिन था जब स्वतंत्र भारत की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया और देश के कामकाज में इसके महत्व को बरकरार रखा 2015 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 26 नवंबर को संविधान दिवस ​​के रूप में चिह्नित करने के भारत सरकार के फैसले को मान्यता दी।

आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सविधान निर्माता परम पूजनीय भारत रत्न बाबा साहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ राजीव सिंह नेता प्रतिपक्ष नगर निगम हितानंद अग्रवाल, कोसाबड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सरजू अजय, महामंत्री बबलू डहारिया ,प्रदेश पदाधिकारी सुनीता पाटले, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, राजेश सोनी ,डॉ राजेश राठौर, लक्ष्मण श्रीवास कोषाध्यक्ष चंदन, पुनीराम ,भगवती अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी गण, जिला पदाधिकारी गण ,प्रदेश पदाधिकारी गण एवं सम्मानीय मंडल पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button