भाजपा जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग: पदाधिकारियों ने कहा- लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएं, पार्टी की विचारधारा बताएं

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dindori
  • The Office Bearers Said – Give Benefits Of The Schemes To The People, Tell The Ideology Of The Party

डिंडौरीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

डिंडौरी में सोमवार को कोणार्क गार्डन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधियों सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग लगाया गया। चार सत्र के साथ प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं का परिचय कराते हुए प्रशिक्षण वर्ग की प्रस्तावना प्रस्तुत की। पहला सत्र में अध्यक्षता कर रहे जिला महामंत्री जय सिंह मरावी एवं सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ जितेंद्र जामदार जिन्होंने समग्र ग्रामीण विकास की परिकल्पना में जनभागीदारी एवं समन्वय का महत्व किस प्रकार हो इस विषय पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षणार्थी को अवगत कराया। द्वितीय सत्र में पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मंत्री मनका वनवासी व मुख्य वक्ता भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संगठन विस्तार सुदृढ़ीकरण में हमारी भूमिका रहे। लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। तृतीय सत्र में अध्यक्षता पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष शोभित मरावी एवं मुख्य वक्ता के रूप में दीपांकर बनर्जी जिन्होंने हम भाजपा में क्यों भाजपा का इतिहास एवं वर्तमान परिदृश्य में भाजपा के विषय में सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

ये रहे मौजूद

उप प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील जैन, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, जिला प्रशिक्षण प्रभारी एवं अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज, जिला प्रशिक्षण सह प्रभारी एवं जिला मंत्री अनुराग गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री एवं वर्ग संचालन प्रभारी अवध राज बिलैया, जिला महामंत्री एवं वर्ग व्यवस्था प्रभारी जय सिंह मरावी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, दिलीप ताम्रकार, सुशीला मार्को, भाजपा जिला मंत्री सपना जैन, राजेंद्र दुबे, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत, राजकुमार मोंगरे, अश्वनी चौरसिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवदिया मरकाम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छावड़ा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button