भाजपा की नीतियों को उजागर करना उद्देश्य: हर गांव में गांधी चौपाल और भारत जोड़ो यात्रा का होगा आयोजन, कहा- बेरोजगारी-महंगाई के प्रति जन-जन को करेंगे जागरूक

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sidhi
  • Gandhi Chaupal And Bharat Jodo Yatra Will Be Organized In Every Village, Said Will Make People Aware Of Unemployment And Inflation

सीधी24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ों यात्रा को लेकर देश के हर ग्राम स्तर पर गांधी चौपाल और भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन का कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने तय किया है। जिसके तहत सीधी जिले के प्रत्येक ग्राम स्तर पर गांधी चौपाल और जिले में भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने निर्णय लिया है।

जिले के जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में गांधी चौपाल और भारत जोड़ो यात्रा के ब्लॉक मंडल सेक्टर के यात्रा और चौपाल समन्वयकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश और सुझाव देते हुए समन्वयकों को प्रत्येक ग्राम स्तर पर गांधी चौपाल और भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन करने को कहा है।

बीजेपी की नीतियों को उजागर करना उद्देश्य- ज्ञान सिंह
यात्रा के उद्देश्य देश में बढ़ती असहिष्णुता की भावना, बेरोजगारी, महंगाई और समाज में फैलाए जा रहे विद्वेष के प्रति जन-जन को जागरूक करना है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश की एकता अखंडता भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए है।

गांधी चौपाल में यह कार्यक्रम रहेंगे सम्मिलित
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाएं, गांधी चौपाल कार्यक्रम के आयोजन में प्रत्येक ग्राम स्तर पर भजन कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटकों और लघु नाटकों का आयोजन, देश भक्ति और स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन, कांग्रेस के नेतृत्व में हुए स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर चर्चा, वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा, खेती-बाड़ी पेयजल और सिंचाई के साधन, गांव की साफ-सफाई स्वास्थ्य और शिक्षा की समस्याओं पर चर्चा, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर चर्चा और गांवों के धार्मिक स्थलों पर पूजन पाठ का आयोजन किया जाना है। आयोजन प्रत्येक ग्राम स्तर पर आयोजित किया जाए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button