भाजपा कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह दुर्ग में 6 जनवरी को

दुर्ग, 05 जनवरी । छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत एवं प्रयास से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। प्रदेश भाजपा द्वारा सभी देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं एवं भगिनियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 06/01/2024, शनिवार, समय दोपहर 12 बजे “संभागीय कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह” पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग (छ.ग.)में आयोजित है। कार्यक्रम में विशेष रूप से विष्णुदेव साय जी मुख्यमंत्री छग शासन, मान. ओम माथुर जी प्रदेश प्रभारी भाजपा छत्तीसगढ़, मान.किरण सिंह देव जी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़, मान. डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, मान. अजय जमवाल जी क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भाजपा, मान. नितिन नबीन जी प्रदेश सह प्रभारी भाजपा छत्तीसगढ़, मान. पवन साय जी प्रदेश महामंत्री (संगठन), मान.अरूण साव जी उपमुख्यमंत्री छग शासन, मान. विजय शर्मा जी उपमुख्यमंत्री छग शासन, मान. दयाल दास बघेल जी कैबिनेट मंत्री छग शासन, मान. भूपेन्द्र सवन्नी जी दुर्ग संभाग प्रभारी, मान. विजय बघेल जी सांसद दुर्ग, मान. संतोष पाण्डेय जी, सांसद राजनांदगांव, मान. मोहन मंडावी जी सांसद कांकेर, मान. राजीव अग्रवाल जी, जिला प्रभारी भाजपा एवं दुर्ग संभाग के सभी नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित रहेंगे। भाजपा अहिवारा मंडल अध्यक्ष लीमन साहू, महामंत्री द्वय संजय पांडे एवं अनुज साहू ने कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है।