भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रेरणा महिला मंडल द्वारा मनाया गया हरियाली तीज उत्सव

कोरबा। प्रेरणा महिला मंडल, डी.एस.पी.एम., कोरबा पूर्व द्वारा हरियाली तीज के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सीनियर क्लब में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छ.रा. विद्युत उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला प्रभा कटियार रहीं। साथ ही संकल्प महिला मंडल की अध्यक्षा रूबी श्रीवास्तव एवं आकृति महिला मंडल की अध्यक्षा शशि कोसरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षा अल्का कंसल एवं निवेदिता बंजारा के निर्देशन में कार्यक्रम में मनोरंजक प्रस्तुतियाँ दी गईं। सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
श्रीमती कटियार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए उत्साह बढाया। शांति पटेल को हरियाली क्वीन चुना गया, जबकि प्रथम रनर-अप मंजू गुप्ता एवं द्वितीय रनर-अप उषीबाला गुप्ता रहीं। प्रतियोगिता में महिलाओं की सुंदर पोशाक, आत्मविश्वास और प्रस्तुतिकरण को खूब सराहा गया।
स्वागत भाषण सचिव पूनम भगत द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्षा राजेश्वरी रावत, मालती जोशी, विभा कुर्नाल, प्रियंका सूर्यवंशी, रेश्मी सेन चौधरी, अनु सरना, सह-सचिव भारती खरे एवं रजनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रश्मि साहू, खेल सचिव सीमा राजपूत एवं अनामिका गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव कादंबरी राणा एवं गीता पैकरा का विशेष योगदान रहा।