भगवान चित्रगुप्त जी के अनुयायियों ने निकाली शोभायात्रा: मंदिरों में भी हुई पूजा-अर्चना, जयकारों से गूंजा शहर

[ad_1]

विदिशा9 घंटे पहले

विदिशा रविवार को कायस्थ समाज द्वारा शहर में चल समारोह निकाला गया। चल समारोह बालाजी मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ माधवगंज चौराहा पहुंचा। इसके बाद शेरपुरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। बताया गया कि दिवाली के दूज के वाद पहले रविवार को प्रति वर्ष कायस्थ समाज द्वारा चल समारोह निकाला जाता है। चल समारोह में बग्गी पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिकात्मक चित्र शोभामायान था। गाजे बाजे और धूमधाम से निकली भगवान चित्रगुप्त के अनुयाई भगवान के भजनों पर थिरकते नजर आ रहे थे।

समारोह में महिला एक परिधान में नजर आ रही थी। शहर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने शहर के कई स्थानों पर चल समारोह का स्वागत किया। चल समारोह में भाजपा और काग्रेंस के नेता पहुंचे और भगवान चित्रगुप्त की पूजन अर्चना की। संजोग श्रीवास्तव ने बताया कि किले के अंदर स्थित बालाजी मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से निकलकर माधवगंज पर संपन्न हुआ। जिसके बाद कायस्थ समाज के लोग शेरपुरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर पहुंचे। जहां पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button