बड़ा झटका: खुरई के बाद कर्रापुर नगर परिषद के चुनाव में भी कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्षद प्रत्याशी ने ली भाजपा का दामन थामा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • After Khurai, Congress Got A Big Blow In The Election Of Karrapur Municipal Council, Councilor Candidate Joined BJP

सागर28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • नरयावली विधानसभा में भी पार्टी छोड़ रहे प्रत्याशी, जिला ग्रामीण कांग्रेस में कमजाेर नजर आ रहा संगठन

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस लगातार कमजोर पड़ रही है। खुरई नगर पालिका में जहां पार्षद के 32 में से 23 पदों पर पार्टी अपने प्रत्याशी ही नहीं उतार पाई थी, वहीं अब नरयावली विधानसभा की कर्रापुर नगर परिषद के चुनाव में मतदान से 5 दिन पहले पार्षद पद की एक प्रत्याशी ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। मतदान के पूर्व कांग्रेस पार्टी के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। कर्रापुर के वार्ड क्रमांक-15 डॉ. हरीसिंह गौर वार्ड की कांग्रेस प्रत्याशी चंदाबाई राजपूत ने भाजपा के प्रत्याशी को समर्थन दे दिया। यह समर्थन उन्होंने विधायक प्रदीप लारिया के समक्ष दिया।

विधायक ने कहा कि चंदाबाई पहले भाजपा की ही कार्यकर्ता थीं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था लेकिन उन्हें कांग्रेस की कथनी-करनी का अंतर समझ आते ही उन्होंने अपना समर्थन भाजपा की वार्ड प्रत्याशी को दे दिया। खुरई नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस नजर ही नहीं आ रही है। 32 में 9 वार्ड में ही कांग्रेस प्रत्याशियों ने फॉर्म भरे थे। स्क्रूटिनी और नाम वापसी के बाद यह संख्या मात्र 3 बची। इनमें से एक ऋचा राजपूत ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दे दिया। खुरई में अब मात्र 2 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। उनके प्रचार में अभी तक जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्‌डू मैदान में नहीं दिखे हैं। चुनावों तक में वे पार्टी के लिए दौरे नहीं कर रहे हैं। इसी से पार्टी जिले भर में सिमटती जा रही है। अब तक हुए चुनावों में उनकी कोई रणनीति ही दिखाई नहीं दी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button