बड़ा खतरा: बच्चों के लिए साइबर ग्रूमिंग बड़ा खतरा, इससे सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत- डॉ. कपूर

[ad_1]

इंदौर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • इसमें डॉ. कपूर ने साइबर बुलिंग ग्रूमिंग, फिशिंग से संबंधित अपराधों के बारे में बताया

साइबर अपराधों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से एडीजी डॉ. वरुण कपूर ने शासकीय व अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों के लिए प्रशिक्षण अभियान प्रारंभ किया। इसी के तहत मप्र शिक्षा मंडल, केंद्रीय बोर्ड से संबद्ध शहर के निजी विद्यालयों के प्राचार्यों के लिए सेंट एनीबेसेंट स्कूल, प्रिकांको कॉलोनी में कार्यशाला आयोजित की गई।

इसमें डॉ. कपूर ने साइबर बुलिंग ग्रूमिंग, फिशिंग से संबंधित अपराधों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि साइबर ग्रूमिंग बढ़ता हुआ ऐसा खतरा है, जिससे सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित होते हैं। बच्चे यौन शोषण का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने प्राचार्यों से नवाचार अपनाने के लिए कहते हुए अपने-अपने स्कूलों के बच्चों को साइबर अपराध से सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने पर बल दिया। कपूर को स्मृति चिह्न भेंट किया। सोमिनार में जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास, एडीपीसी नरेंद्र जैन, सहोदय ग्रुप की अध्यक्ष कांचन तारे आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button