ब्राह्मण समाज ने की रेपिस्टों पर कार्रवाई की मांग: CM के नाम सौंपा ज्ञापन, मकान धराशाई सहित अर्थिक मदद करने की गुहार

[ad_1]

छतरपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर जिले के बकस्वाहा में सर्व ब्राह्मण समाज ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। जहां कुम्हारी में पिछले हफ्ते नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी दिए जाने एवं उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर मकान धराशाई किए जाने एवं उनकी सुरक्षा एवं शिक्षा आदि के लिए एक करोड़ रुपए दिलाए जाने हेतु तहसीलदार महोदय के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

जानकारी के मुताबिक सभी बक्सवाहा विकासखंड के ब्राह्मण समाज द्वारा तहसीलदार महोदय को ज्ञापन दिया गया। जिसमें ग्राम कुम्हारी जिला दमोह में दो नाबालिग ब्राह्मण समाज की किशोरियों के साथ मनीष वर्मानी एवं नईम खान के द्वारा दुष्कर्म किया गया। उसके विरुद्ध मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपियों के द्वारा किए गए अतिक्रमण में बने मकानों को तत्काल गिराया जाए एवं पीड़िता को सुरक्षा एवं शिक्षा के लिए शासन से एक करोड़ रुपए की राशि तत्काल दिलाई जाए। दुष्कर्मियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। ऐसी समस्त ब्राह्मण समाज शासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आगे समस्त ब्राह्मण समाज ने कार्रवाई ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button