ब्यावरा में जयवर्धन सिंह: बोले- SDM कर रहे है तानाशाही, विधायक का नम्बर किया ब्लैक लिस्ट

[ad_1]

राजगढ़ (भोपाल)एक घंटा पहले

दिग्विजय सिंह के बेटे पूर्व केबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह बुधवार को राजगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने ब्यावरा SDM पर तानाशाही और भ्रष्टाचार जैसे गम्भीर आरोप लगाए है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि ब्यावरा SDM विधायक के प्रोटोकॉल को भूलकर तानाशाही कर रहे है।और तो और SDM ने विधायक का नम्बर तक ब्लैक लिस्ट कर दिया है। ये गम्भीर मुद्दा है।

पूर्व मंत्री ने क्या कहा

ब्यावरा में SDM के खिलाफ ब्यावरा विधायक रामचन्द्र दांगी धरना दे रहे है। जिसमे शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह राजगढ़ पहुंचे । जहां उन्होंने धरने में शामिल होने से पहले कहा कि, हमारे ब्यावरा के विधायक रामचन्द्र दांगी ब्यावरा में धरने पर बैठे हैं। क्योंकि SDM के खिलाफ वह बहुत गम्भीर आरोप लगाए है ।पेसो के लेनदेन के उन्होंने सबूत के साथ प्रमाण दिए है।जहा SDM जैसे अधिकारी जनता से पैसा ले रहे है।खुले आम भ्रष्टाचार हो रहा है।और आप सोचिए जो प्रोटोकॉल और अधिकार विधायक का होना है,उन सबको बुलाकर SDM वह तानाशाही कर रहा है।

यहां तक कि जो विधायक है रामचन्द्र दांगी उनका नम्बर ब्लैक लिस्ट कर दिया है। कही न कही ये गम्भीर मुद्दा है। तहसीलदार ,एडीएम,कलेक्टर सब जनता के सेवक होते है और जो सांसद, विधायक और सरपंच होते है।वो जनप्रतिनिधि होते है। हम जनता की आवाज होते है।और अगर हम अधिकारी को फोन करते है,तो हमारा एक ही मकसद होता है की उस पर सुनवाई हो और जो जनता की समस्या है उसका निराकरण हो ,और अगर ऐसे ही कामों के लिए एसडीएम विधायको को उपेक्षित करेंगे तो कही न कही बहुत गम्भीर मुद्दा है।और हम इसे आगे भी उठाएंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button