युवतियों पर पटाखा जलाकर फेंका, VIDEO: बदमाशों ने VIDEO भी वायरल किया, झाबुआ पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

[ad_1]
![]()
झाबुआ31 मिनट पहले
झाबुआ के पेटलावद में सरेराह चलती युवतियों पर पटाखा फेंकने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। VIDEO वायरल होने के बाद पेटलावद पुलिस हरकत में आई और वीडियो के आधार पर 4 लोगों को आरोपी बनाकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पेटलावद पुलिस ने अर्पित राठौर समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। झाबुआ एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तुरंत 4 लोगों को हिरासत में लिया है और इनके खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। महिला अपराध में पुलिस की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है।
ऐसे बदमाशों से सख्ती के साथ निपटेगी पुलिस
वीडियो दीपावली के बाद मनाए जाने वाले गाय गोहरी पर्व का बताया जा रहा है। आरोपियों ने न केवल इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया बल्कि इसका वीडियो भी बनाया और वीडियो को वायरल भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी के साथ-साथ वीडियो बनाने वाले पर भी मामला दर्ज किया है। एडिशनल एसपी के मुताबिक अभी जांच की जा रही है और आने वाले समय में कुछ ओर लोगों को भी आरोपी बनाया जा सकता है।
Source link




