बैतूल रेलवे स्टेशन पर डीआरएम का दौरा: डीआरयूसीसी मेंबर बोले- खानापूर्ति के लिए किया निरीक्षण, कई समस्याओं को किया नजर अंदाज

[ad_1]
![]()
बैतूल18 मिनट पहले
मध्य रेल नागपुर की मंडल प्रबंधक रिचा खरे ने शनिवार को बैतूल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां रेलवे की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण, ट्रेन संचालन व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का मुआयना किया। उन्होंने कुछ कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। हालांकि वे उन स्थलों तक नहीं पहुंच पाई, जहां हकीकत में कमियां है। जिससे आम लोग परेशान होते है।
डीआरएम ने रेलवे स्टेशन के एक और दो नंबर प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। यहां यात्री प्रतीक्षालय और कार्यालयों का जायजा लिया। उन्होंने टिकट घर की व्यवस्थाएं देखी। वहीं ट्रेन संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआरएम ने तीन नंबर प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेटर न होने और एक नंबर प्लेटफार्म पर डिजिटल बोर्ड की कमियों का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। डीआरएम इसके बाद घोड़ाडोंगरी के लिए रवाना हो गई।
इन व्यवस्थाओं को किया नजर अंदाज
डीआरएम ने अपने निरीक्षण में गंज क्षेत्र की उस समस्या को नजर अंदाज किया। जिसका वास्ता आम लोगों को रोज पड़ता है। मालगोदाम से निकलने वाले ट्रूको का रेलवे परिसर में खड़े रहना, उसका व्यस्ततम इलाके से सुबह शाम तक गुजरना और इससे दुर्घटनाओं के डर बने रहने की समस्या की तरफ उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
लिफ्ट के बार-बार बंद होने, टिकट घर के पास और अन्य यात्री शेड्स के लीकेज, सफाई व्यवस्था के माकूल न होने, यात्री शौचालयों में गंदगी रहने, अवैध वेंडर की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। इसके साथ ही सुलभ शौचालय तैयार करने के प्रस्ताव पर भी ध्यान नहीं दिया।
डीआरयूसीसी मेंबर दीपू सलूजा ने इस दौरे को महज खानापूर्ति बताया है। उन्होंने कहा की रेलवे समितियों के सदस्यो को इस दौरे के संबंध में रेल प्रबंधन ने कोई जानकारी नहीं दी। यहां तक की किसी जनप्रतिनिधि को भी दौरे के संबंध में नहीं बताया। बता दें कि नवंबर में होने वाले जीएम के दौरे के पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने यह निरीक्षण किया जाना था।
Source link




