बैतूल में कांग्रेस विधायकों का जलाया पुतला: महिला ट्रेन यात्री के साथ की थी छेड़छाड़; बर्खास्त कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की

[ad_1]
बैतूलएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

बैतूल में 6 अक्टुबर की रात में ट्रेन में महिला यात्री के साथ छेडछाड करने वाले दो कांग्रेसी विधायक सुनील सराफ (कोतमा), सिद्वार्थ कुशवाह (सतना) का पुतला भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा द्वारा जलाया गया। मोर्चा के प्रदेश मंत्री व संभाग प्रभारी राजाराम शिवहरे और जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने के पहले जोरदार नारेबाजी कर राज्यपाल से दोनों विधायकों को बर्खास्त करने और पुलिस प्रशासन से कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की है।
विजय भवन में हुई जिला बैठक
पुतला दहन के पूर्व जिला कार्यालय विजय भवन में पिछडा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक प्रदेश मंत्री व संभाग प्रभारी राजाराम शिवहरे, जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व में किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव के प्रभारियों को सम्मानित किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित थे।
Source link