बैतूल मंडी अपडेट: आज नहीं हुई मक्का की खरीद, गेंहू अधिकतम 2612 रुपए क्विंटल पर बिका

[ad_1]

बैतूलएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बैतूल कृषि उपज मंडी बडोरा में आज मक्का की खरीद नहीं की गई। आज इस जिंस की खरीद के लिए शाहपुर मंडी में दिन नियत किया गया था। आज आठ कृषि जिंस की मंडी में आवक रही। आज सबसे ज्यादा गेंहू की आवक रही। 3167 क्विंटल गेंहू की आवक के साथ ही इसे कीमत भी अच्छी मिली।

गेहूं की बिकवाली न्यूनतम 2360 रुपए क्विंटल और अधिकतम 2612 रुपए क्विंटल की दर पर रही। सोयाबीन पीला 1384 क्विंटल आवक के साथ न्यूनतम 4600 रुपए क्विंटल, अधिकतम 5200 रुपए क्विंटल रही। शाहपुर मंडी में आज मक्का की खरीद न्यूनतम 1580 रुपए क्विंटल, अधिकतम 1900 रुपए क्विंटल रु की दर पर हुई। चना न्यूनतम 3800 रुपए क्विंटल, अधिकतम 4226 रुपए क्विंटल। गेहूं की खरीद 2360 रुपए, 2612 रुपए की दर पर हुई। सरसों एक ही दर 5451 रुपए क्विंटल पर हुई, बाजरा भी एक ही मूल्य 1621 रुपए क्विंटल पर बिका। तुवर न्यूनतम 5000 रुपए क्विंटल, 6700 रुपए क्विंटल अधिकतम के मूल्य पर बिकी। मूंग न्यूनतम 6400 रुपए क्विंटल, अधिकतम 6801 रुपए क्विंटल के मूल्य पर बेची गई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button