बैतूल आएंगे वीडी शर्मा: सारनी, आठनेर में आयोजित पार्टी के सम्मेलनों में शामिल होगें

[ad_1]

बैतूलएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ,सांसद विष्णुदत्त शर्मा कल गुरुवार 15 सिंतबर को सारनी और आठनेर में आयोजित पार्टी के सम्मेलनों में शामिल होगें। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा 15 सिंतबर गुरुवार को सुबह 11.30 बजे सारनी में भाजपा कार्यालय परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेगें। दोपहर 2.15 बजे वे आठनेर के लिए प्रस्थान करेगें। जहां वे 4 बजे हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करेगें। रात 7.30 बजे शर्मा जिला कार्यालय विजय भवन में जिला पदाधिकारियो की बैठक लेगें। बता दे की बैतूल के सारणी, चिचोली और आठनेर नगरीय निकायों में चुनाव होना है। यहां 27 सितंबर को मतदान किया जाएगा। भाजपा प्रदेश का दौरा इसी चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शर्मा इसके लिए सड़क मार्ग से सारणी पहुचेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button