बेरोजगारी व मंहगाई से आमजनता परेशान: ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा में जुटे कांग्रेसी, पदयात्रा के बाद हुआ गांधी चौपाल का आयोजन

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Mandla
  • Congressmen Engaged In Block Level Bharat Jodo Yatra, Organized Gandhi Chaupal After Padyatra

मंडलाएक घंटा पहले

राहुल गांधी की ओर से की जा रही कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किमी की पैदल भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पूरे देश में ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में जिले के नैनपुर ब्लॉक में गुरुवार को ग्राम टाटरी से चिरईडोंगरी तक लगभग 16 किमी की यात्रा आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान आयोजित ग्राम चौपालों में नेताओं ने उद्बोधन दिया।

भाजपा सरकार पर नीतियों पर उठाए सवाल

जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, आज देश के सामने बहुत समस्याएं खड़ी है, जिससे देश की आम जनता बेहाल है। युवा बेरोजगारी से परेशान है, महिलाएं महंगाई से परेशान हैं। प्रत्येक सरकारी उपक्रम निजि हाथों में दिया जा रहा है।

नोटबंदी, जीएसटी जैसे सरकारी कदमों ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। रुपए की कीमत रोज गिर रही है और भारत भुखमरी के सूचकांक में बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी नीचे हो गया है।

यात्रा की मूल भावनाओं से जुड़ने की अपील

उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी इन मूल समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए जाती-पाती और धर्म संप्रदाय के नाम पर लोगों को लड़वाया जा रहा है। जिसकी वजह से देश की अखंडता और एकता खतरे में है। देश की अखंडता और एकता को बचाए रखने के लिए राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है। कांग्रेसियों ने क्षेत्र के लोगों से इस यात्रा की मूल भावनाओं से जुड़ने की अपील की।

नहर बनाए जाने की मांग

यात्रा के बाद चिरईडोंगरी में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने थांवर से पठार और चिरईडोंगरी क्षेत्र तक 27 गांवों के लिए नहर के द्वारा सिंचाई परियोजना को जल्द स्वीकृत कराने की मांग की गई।

लोगों की मांग पर उपस्थित विधायकों ने शीघ्र ही उसे स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। भारत जोड़ों यात्रा के जिला समन्वयक अभिनव चौरसिया ने बताया कि यात्रा के अगले चरण में 15 नवंबर को ग्राम मधुपुरी से पदमी तक भारत जोड़ों यात्रा आयोजित की जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button