बेमेतरा जिले में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक गुहाराम वारे के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भाव पूर्ण विदाई

0 श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया सम्मान।
0 सहायक उप निरीक्षक गुहाराम वारे ने पुलिस विभाग में लगभग 39 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी।
बेमेतरा, 31 जुलाई 2025। बेमेतरा जिले के पुलिस विभाग में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक श्री गुहाराम वारे के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में उन्हें भाव पूर्ण विदाई दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने सहायक उप निरीक्षक गुहाराम वारे के स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। वे अब अपने परिवार को भरपूर समय दे पाएंगे। उल्लेखनीय है कि सहायक उप निरीक्षक गुहाराम वारे ने पुलिस विभाग में लगभग 39 वर्ष अपनी सेवाएं दी। इस दौरान जिला दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में अपनी सेवा प्रदान की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अपने सेवा के दौरान सहायक उप निरीक्षक गुहाराम वारे ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई सेवा के दौरान अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए कार्य किये। ज्ञात हो कि सहायक उप निरीक्षक श्री गुहाराम वारे सन 1987 में आरक्षक के पद पर जिला दुर्ग में भर्ती हुए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू ने कहा कि सहायक उप निरीक्षक गुहाराम वारे ने पुलिस विभाग में शालीन एवं मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई गृह विभाग में संवेदनशील होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। इसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। पुलिस परिवार की ओर से हम उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते है।
सहायक उप निरीक्षक गुहाराम वारे ने अपने सेवाकाल के दौरान अपने खट्टे मीठे अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं स्टाफ से मिले भरपूर सहयोग से अपनी ड्यूटी तत्परतापूर्वक निभाई इसके लिए उन्होंने अपने स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक प्रदीप देशमुख, स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, सउनि (अ) संतोष सोनवानी, लुमेश देवांगन, महेन्द्र भुआर्य, प्रवीण लोहले, दीपक गर्जेलवाल, एसएसपी रीडर विष्णु सप्रे, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, मीडिया बंधु आनंद साहू, कोमल राजपूत एवं सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक गुहाराम वारे की पत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी, पूत्र पंकज वारे, भानुप्रताप वारे सहित पुलिस कार्यालय के अधि./कर्मचारी उपस्थित रहे।