बेटे का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकी मां: सुसाइड नोट में लिखा-खुद से परेशान हूं…

[ad_1]

बड़वानीएक घंटा पहले

मां ने मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले महिला ने सुसाइड नोट में लिखा- मैं खुद से परेशान हूं।

ये दिल दहला देने वाला मामला बड़वानी का है। यहां महिला ने अपने 7 साल के बेटे को गला घोंटकर मार डाला, इसके बाद खुद भी जान दे दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के तलुन गांव की है। मरने से पहले महिला ने सुसाइड नोट में लिखा है। मैं अपने आप से परेशान हूं, मैंने ही अपने बेटे को गला घोंटकर मारा हैं, और खुद फांसी लगाई है। मेरा परिवार (पति) मुझे सपोर्ट करता है। यह कदम मैंने खुद से उठाया है।

एक ही कमरे में मिले मां-बेटे के शव
ये घटना सोमवार दोपहर 2 बजे की है। गांव में रहने वाले किसान चेतन जाट के मकान में उसकी पत्नी अंजली जाट (उम्र- 30 साल) और बेटे वासु (उम्र- 7 साल) का शव मिला। घर के एक कमरे में पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली, उसी कमरे में 7 साल के मासूम बेटे का शव भी पड़ा था। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी, वैसे ही मां-बेटों को जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली टीआई एसएस रघुवंशी का कहना है कि घटना के बाद हर एंगल पर बारीकी से जांच की जा रही है।

महिला का बेटा वासु पहली क्लास में पढ़ता था। घटना के समय महिला का पति खेत पर गया हुआ था। जब उसने पत्नी को कॉल लगाया तो उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद पति जब घर पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटकता देखा। पास ही बेटे का शव पड़ा था।

महिला का बेटा वासु पहली क्लास में पढ़ता था। घटना के समय महिला का पति खेत पर गया हुआ था। जब उसने पत्नी को कॉल लगाया तो उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद पति जब घर पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटकता देखा। पास ही बेटे का शव पड़ा था।

8 साल पहले हुई थी शादी
घटना के वक्त महिला का पति खेत में था। वो उसे फोन लगा रहा था, लेकिन कई बार फोन लगाने के बाद भी पत्नी ने कॉल रिसीव नहीं किया। जिसके बाद वो घर पहुंचा, यहां एक बंद कमरे के बाहर खिड़की से देखा तो पत्नी अंजली फांसी के फंदे पर झूलती मिली। कमरे में ही नीचे बेटे का शव पड़ा था। यह देख पति ने आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी दी। महिला की शादी 8 साल पहले हुई थी। वह कोटा राजस्थान की रहने वाली है। महिला ग्रेजुएट थी। महिला के मायके में घटना की जानकारी दे दी गई।

यह भी पढ़िए

बैतूल में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर नानी की हत्या, हाथ-पैर तोड़कर नदी में फेंका
बैतूल में नातिन ने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त के साथ मिलकर नानी की हत्या कर दी। वे नानी को बाइक पर बैठाकर नदी किनारे ले गया। यहां पीट-पीटकर जबड़ा तोड़ दिया। आरोपी यहीं नही रूके। उन्होंने हाथ-पैर और सिर की हड्‌डी तक तोड़ दी। इसके बार नदी में फेंक दिया। घटना एक महीने पुरानी है। सोमवार को इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी के सिर में मारी गोली

इंदौर के विजयनगर में रविवार देर रात सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर घर पहुंची। यहां से आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि पत्नी उसके बेटे का बचाव कर रही थी। इसलिए गुस्से में उसने यह कदम उठा दिया। पुलिस ने लायसेंसी बदूंक भी जब्त कर ली है। पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में पिता के सामने बेटे की हत्या,पिता के दोस्त ने मार डाला

इंदौर में पिता के सामने बेटे की हत्या कर दी गई। आरोपी पिता का दोस्त ही है। बेटा मां के कहने पर पिता को बुलाने पहुंचा था। वे बेटे के साथ लौटने लगे तो पिता का दोस्त नाराज हो गया। इसके बाद उसने अपने दोस्त के बेटे की जान ले ली। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button