बेईमान बारिश: आधे अक्टूबर के बाद तक मानसून, पड़ेगी तेज सर्दी, मावठा, ओले की संभावना बढ़ी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Harda
- Monsoon After Half October, There Will Be Severe Winter, The Possibility Of Rain, Hail Increases
हरदा40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रविवार काे दाेपहर के समय हुई अचानक बारिश से भीगा पूरा शहर।
मानसून की विदाई देरी से हाे रही है। अमूमन 3 अक्टूबर तक जिले से मानसून विदा हाे जाता है। लेकिन इस बार एक सप्ताह बाद मानसून विदा हाेगा। मानसून के देरी से जाने की वजह से इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मावठे की बारिश और ओले की संभावना भी बढ़ गई है। इस बार ठंड के दाैरान 8 से 10 दिन काेल्ड डे हाेंगे। रविवार दाेपहर अचानक घने बादल करीब 45 मिनट तक जाेरदार बरसे। माैसम विभाग के मुताबिक आगामी 15 सितंबर तक बारिश की संभावना है।
लगातार बारिश की वजह से साेयाबीन और मक्का फसल काे भी नुकसान हाे रहा है। खेताें में साेयाबीन की कटी फसल में बारिश का पानी लगने से फफूंद लग रही है। इस बार अधिक बारिश के कारण तीन महीनाें में तेज ठंड रहेगी। दिसंबर से फरवरी तक न्यूनतम तापमान कम रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम से रुक-रुक बारिश हाे रही है। इस कारण माैसम की विदाई 15 दिन देरी से हाेगी।
दिनभर चला धूप-छांव का खेल, शाम काे हुई जाेरदार बारिश
रविवार काे दिनभर आसमान में धूप-छांव का खेल चलता रहा। दाेपहर बाद अचानक बादल घिर अाए। करीब-जिले में चौबीस घंटों में 0.21 इंच औसत बारिश तीन दिनाें से रुक-रुक हाे रही बारिश का दाैर शनिवार काे थमा। सुबह से शाम तक हल्की धूप और बादल छाए रहे। दाेपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसे दर्ज नहीं किया गया। माैसम वैज्ञानिक विवेक छलाेत्रे ने बताया बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण बारिश हाे रही है। जिले में चौबीस घंटों में 0.21 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 0.35 इंच, टिमरनी में 0.12 इंच, खिरकिया में 0.17 इंच बारिश हुई। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 55.80 इंच, टिमरनी 66.21 इंच और खिरकिया में 50.87 इंच बारिश हाे चुकी है। इस साल तक जिले में 57.62 इंच औसत बारिश हो चुकी है। पिछले साल 8 अक्टूबर तक 36.20 इंच औसत बारिश हो चुकी थी। गत वर्ष 8 अक्टूबर तक हरदा तहसील में 34.13 इंच , टिमरनी में 41.52 इंच और खिरकिया में 32.93 इंच बारिश हुई थी।
लंबी बारिश से इस बार नमी अधिक, कम रहेगा तापमान
माैसम वैज्ञानिक विवेक छलाेत्रे ने बताया बारिश की लंबी अवधि के कारण नमी ज्यादा है। तापमान भी कम है। अक्टूबर में कुछ दिन छोड़कर ज्यादा गर्मी नहीं रहेगी। नवंबर से ही ठंड का असर शुरू हो जाएगा। सर्दी के दिनों की संख्या बढ़ेगी तो ठंड की अवधि भी बढ़ेगी। इससे शीतलहर और काेल्ड-डे बढ़ेंगे। माैसम वैज्ञानिक ने बताया कि हवा नाॅर्थ वेस्टर्न चल रही। इससे तापमान सामान्य से एक-दाे डिग्री अधिक हाे रहा है। रात का तापमान सामान्य से कम रहेगा। अक्टूबर अंत तक तापमान 15 डिग्री जा सकता है।
25-25 दिन के अंतराल में आधा-आधा डिग्री गिरकर 14 डिग्री तक हाे जाता है। नबंवर और दिसंबर में 10 डिग्री तक कम हाे सकता है। पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान बन सकते हैं। इससे मावठा की बारिश और ओले की संभावना बनती है। हर साल 25 दिसंबर से 5 जनवरी सबसे कम तापमान 5 से 6 डिग्री रह सकता है। विंटर सीजन जनवरी और फरवरी इन दाे महीनाें में काेहरा छा जाता है। फिलहाल बारिश हाेने से जमीन में थाेड़ी नमी है। अक्टूबर और नवंबर में माैसम खुला रहा ताे नमी उड़ जाएगी।
Source link