Chhattisgarh

जिला पंचायत सदस्य अन्नू तारक कांग्रेस से भाजपा में हुए शामिल

रायपुर, 20 मार्च। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत क्षेत्र क्र० 09 से जिला पंचायत सदस्य श्री अन्नू तारक जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास व जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवरतन शर्मा जी, कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी, जी, विधायक अनुज शर्मा जी, विधायक गुरु सुखवंत साहेब जी, विधायक इन्द्र कुमार साहू जी के साथ उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button