बुरहानपुर में वन संस्कार अभियान 12 से: भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण तीन चरणों में लगेंगे 18 हजार पौधे

[ad_1]
बुरहानपुर (म.प्र.)27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बुराहानपुर के गांव शिव बंभाड़ा में 12 अक्टूबर को वन संस्कार अभियान 2022 के तहत विशाल सार्वजनिक पौधरोपण आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे समेत अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के और आमजन शामिल होंगे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस ने बताया कि वन संस्कार अभियान 2022 के तहत तीन चरणों में पौधरोपण किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक चरण में 6-6 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस तरह करीब 18 हजार पौधे 16 हेक्टेयर की वन भूमि यानी 41 एकड़ भूमि पर पौधरोपण होगा।
इस अभियान में पौधे लगाने के लिए ड्रीप इरिगेशन व मटका पद्धति इस्तेमाल किया। उन्होंने आगे कहा कि 17 सितंबर से हम हर सुबह शिव पर्वत पर जाकर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, ग्रामीणों के साथ लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
पर्यावरण को सुरक्षित रखना कर्तव्य नहीं जरूरत
अर्चना चिटनीस ने ये भी कहा कि शिव पर्वत पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम बंभाड़ा तालाब का कैचमेंट एरिया विकसित करने का प्रयास है। धरती को हरा-भरा रखना हमारा कर्तव्य नहीं एक जरूरत भी है। पानी की आपूर्ति के लिए बांधों की मांग आती है। शासन ने जनप्रतिनिधियों के प्रयास से छोटे-बड़े बांध, तालाब बनाए हैं। उन्होंने कहा कि बांध, तालाब, बैराज में पानी तभी तक ही रहेगा जब तक नदी-नालों पानी होगा और इनमें पानी तभी रहेगा जब जंगल हरे-भरे बने रहेंगे।
Source link