बुरहानपुर में दुर्गा पांडाल पदाधिकारियों की बैठक: ASP ने कहा – समिति सदस्यों की ड्यूटी लगाएं, रजिस्टर रखें

[ad_1]

बुरहानपुर32 मिनट पहले

नवरात्रि पर्व करीब है। इसे लेकर तैयारियों का दौर चल रहा है, शहर में जगह-जगह माता जी की सुंदर प्रतिमाएं बनाई जा रही है। पांडाल सजाए जा रहे हैं। गरबों के लिए विशेष पोशाकें तैयार की जा रही है। मैदान भी तैयार हो रहे हैें, इसे लेकर प्रशासन भी सतर्क है। प्रशासन ने भी नवरात्र पर्व को श्रद्धा पूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरु कर दी है।

शुक्रवार दोपहर एएसपी एएस कनेश ने शिकारपुरा थाना में दुर्गा पंडालों के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्हें कहा कि अपने अपने पंडालों में समिति सदस्यों की भी ड्यूटी लगाएं। पुलिस विभाग की ओर से भी प्रतिदिन पंडालों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जाएगी।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने शिकारपुरा थाना क्षेत्र में स्थापित माता की प्रतिमाओं की संख्या की जानकारी ली। एएसपी एएस कनेश ने कहा – दुर्गा पंडाल संचालकों को परमिशन लेना होगी। रजिस्टर भी रखना होगा। स्थापना और विसर्जन के समय डीेजे का उपयोग नहीं होगा। मूर्तियां 9 फीट की होगी। ट्रॉली सहित 12 फीट की मूर्ति अनिवार्य है। इस नियम से सभी को अवगत कराया गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button