बुरहानपुर में कल शासकीय अवकाश घोषित: कलेक्टर ने आदेश जारी किए, अनंत चतुर्दशी पर आज और कल होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन

[ad_1]
बुरहानपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिले में वर्ष 2022 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। उन्होंने आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 9 सितंबर 2022 शुक्रवार का स्थानीय अवकाश निरस्त करते हुए उसके स्थान पर 10 सितंबर 2022 दिन शनिवार को अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन सम्पूर्ण जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
गौरतलब है कि अनंत चतुर्दशी शुक्रवार को है, लेकिन जिले में बुरहानपुर में देर शाम तक विसर्जन का सिलसिला चलेगा तो वहीं बुरहानपुर में दो दिन तक मूर्तियों का विसर्जन होगा। 9 सितंबर को छोटी मूर्तियां जो 12 फीट से कम उंचाई वाली है। उनका विसर्जन होगा। जबकि 10 सितंबर को बड़ी मूर्तियां जो 12 फीट से अधिक है उनका विसर्जन हथनूर पुल से किया जाएगा।
सतर्कता की दृष्टि से 300 कैमरे और बाहरी फोर्स तैनात
त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसे लेकर जिला पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। 300 से अधिक कैमरों से शहर की निगरानी हो रही है। साथ ही बाहर से पुलिस बल भी बुलाया गया है। ताप्ती नदी के विभिन्न घाटों पर भी फोर्स तैनात रहेगा।
Source link