बुरहानपुर में ऐसे जान बचाकर भागे थे वनकर्मी: सामने से पत्थर बरसा रहे अतिक्रमणकारियों का वीडियो, सीवल बाकड़ी जंगल में वनकर्मियों पर हुआ था हमला

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)3 मिनट पहले

मंगलवार को सीवल बाकड़ी रोड पर जामुन नाला के पास वनकर्मियों पर अतिक्रमणकारियों ने गोफन, पत्थर से हमला कर दिया था, तब वनकर्मी वाहन रिवर्स कर जान बचाकर भाग निकले, इसके बाद भी रेंजर सहित 8 वनकर्मी घायल हुए। अगर वनकर्मी भागते नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बुधवार को इसका वीडियो वायरल हुआ।

दरअसल सोमवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच सीवल-बाकड़ी मार्ग पर सर्चिंग करते हुए घूम रही वनकर्मियों की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने गोफन, पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपियों के पास तीर कमान, गोफन, भाले, डंडे भी थे।

अतिक्रमणकारी जामुन नाले के पास बीच रोड पर खड़े हो गए और पत्थर बरसाने लगे। जिसके कारण नावरा रेंजर पुष्पेंद्रसिंह जादौन सहित करीब 8 वनकर्मी घायल हो गए। वहीं एसएफ जवान की बंदुक छीनने का भी आरोपियों ने प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

साथ ही 3 वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। हमले के बाद वाहन के अंदर कांच ही कांच और पत्थर पड़े नजर आए। वनकर्मी किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर निकले। वन अफसरों का कहना है कि आरोपी जान से मारने की नियत से आए थे।

अमले को मारने आई लोगों की भीड़

अमले को मारने आई लोगों की भीड़

दरअसल शनिवार को क्षेत्र में बढ़े पैमाने पर अवैध कटाई हुई। इसके बाद वन विभाग ने सात दिन के लिए यहां गश्त बढ़ा दी है। सोमवार सुबह अतिक्रमणकारियों के घरों की डॉग स्कवायड के माध्यम से सर्चिंग की गई थी तो वहीं लगातार क्षेत्र में सर्चिंग शाम तक भी जारी थी इसे देखते हुए अतिक्रमणकारी बौखला गए और जब टीम सीवल-बाकड़ी रोड पर गश्त कर रही थी तब उन पर अज्ञात लोगों की भीड़ ने पथराव किया, पढ़िए पूरा मामला

कुछ लोगों की पहचान कर ली, 150 से अधिक थे आरोपी

एसडीओ अनिल विश्वकर्मा ने बताया-जामुन नाला के पास आरोपियों ने वनकर्मियों पर हमला किया। 3 वाहनों के कांच फोड़ दिए। रेंजर सहित 8 वनकर्मी घायल हुए हैं। आरोपी करीब 150 से अधिक की संख्या में थे। कुछ की हमने पहचान कर ली है। एसएफ के जवान की बंदुक छीनने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। मामले की शिकायत नावरा चौकी में की गई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button