बुजुर्गों का यह कैसा सम्मान: कई जीवित बुजुर्गों को मृत तो कई का पलायन बताकर बंद कर दी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

[ad_1]

आगर मालवा8 घंटे पहले

विश्वभर में बुजुर्गों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार और अन्याय को रोकने और लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 1 अक्टूबर को विश्व वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। इसी को लेकर आज शहर भर में वृद्धाश्रम के अलावा कई स्थानों पर अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सामाजिक संस्थाएं और स्कूली बच्चे बुजुर्गों का सम्मान करने पहुंचे। वहीं, दूसरी तरफ आगर नगर पालिका अधिकारी कर्मचरियों की लापरवाही का खामियाजा शहर के सैकड़ों बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है।

दरअसल दिसंबर 2021 में लापरवाही पूर्वक या यह कहें कि बंद कमरे में बैठकर एक भौतिक सत्यापन किया। इस लापरवाही पूर्वक किए गए सर्वे का खामियाजा सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले कई बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है। इन कर्मचारियों ने कई जीवित पेंशन धारियों को सर्वे रिपोर्ट में मृत घोषित कर दिया, वहीं सैकड़ों बुजुर्गों का शहर से पलायन बताकर उन्हें अपात्र कर दिया, अब करीब 9 माह से अपनी पेंशन चालु कराने के लिए वे नगर पालिका के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि इनमें से कुछ बुजुर्ग जिनका पलायन बताया गया था, उनकी पेंशन मिलने लगी, मगर अब भी कई लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित है। स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ये बुजुर्ग थावर जी आगर शहर के रावण बल्डी क्षेत्र में रहते हैं, नगर पालिका के रिकार्ड में इन्हें मृत बताकर इनकी पेंशन बंद कर दी गई, अब थावर जी के साथ ही इनकी पत्नी झंन्नू बाई नगर पालिका के चक्कर लगाकर पेंशन शुरू करवाने की गुहार लगा रहे हैं।

बात यहीं खत्म नही होती वार्ड 15 में ऑन लाइन निकले अपने मृत होने के सबूत हाथों में लिए बताती दुर्गाबाई और वार्ड 13 में फूलों को गूथ रहीं कमलाबाई की भी यही परेशानी है इन दोनों महिलाओं को भी नगरपालिका ने रिकार्ड में मृत बता कर पेंशन बन्द कर दी। इनके अलावा आगर में भी ऐसे कई लोग है जिनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन पात्र होने के बावजूद बन्द कर दी गई, कुछ लोगो को जीवित होने के बाद भी मृत बता दिया तो कई लोगो का शहर से पलायन होना दर्शा दिया।

शिकायतों के बावजूद अब तक कई लोग पेंशन पाने से वंचित है, वही इस मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, हालांकि नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश जैन का कहना है कि उनके द्वारा सभी पात्र लोगों की पेंशन शुरू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही जिन कर्मचारियों ने भौतिक सत्यापन में लापरवाही बढ़ती है उन पर भी कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button