बीजेपी के राज में महिलाएं त्रस्त: कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष ने साधा निशाना, भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर की बात

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Congress Mahila Morcha President Targeted, Talked About The Preparations For The India Jodo Yatra

भोपालएक घंटा पहले

भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से हिंदी भाषी राज्यों में प्रवेश करने जा रही है। यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस के महिला मोर्चा ने भोपाल कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को बैठक की। इसमें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने महिला पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही बैठक से पहले उन्होंने बीजेपी पर हमला भी बोला।

महिलाओं पर बढ़ रहा है अत्याचार

डिसूजा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, देश और मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इस सरकार में महिलाएं त्रस्त हैं। खाने-पीने की चीजों के साथ दवाओं के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। बेरोजगारी को लेकर कहा- जब घर के बच्चे बेरोजगार होते हैं, तो मां सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। अगर बीजेपी सरकार महिलाओं की हितैषी है तो गैस के दाम 414 रुपए कर दे।

राहुल गांधी पर महिलाओं को विश्वास

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि तमिलनाडु से लेकर हर राज्य में महिलाएं इस यात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। ऐसा वो सिर्फ इसलिए कर रही हैं, क्योंकि उन्हें राहुल गांधी और उनके नेतृत्व पर विश्वास है। हमें यह भी विश्वास है कि आने वाले समय में देश की आधी आबादी वो इस गूंगी-बहरी सरकार को जगाने का काम करेगी और यह तब होगा जब उन्हें सत्ता से बाहर फेंका जाएगा।

बैठक में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी ओनिका महरोत्रा, प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं। साथ ही महिला पदाधिकारियों के आलावा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए रखा मौन

बैठक में नेटा डिसूजा ने महिला कार्यकर्ताओं को सूचना दी कि यात्रा के दौरान कांग्रेस सेवा दल के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है, जिसके बाद बैठक में दो मिनट का मौन रखा गया।

आरती उतार कर होगा राहुल का स्वागत

इस बैठक में पीसी शर्मा ने महिला मोर्चा को संबोधित करते बताया कि 20 नवंबर को राहुल गांधी सुबह मध्यप्रदेश में एंट्री करेंगे। बैठक में पीसी शर्मा ने महिलाओं को बताया, कांग्रेस कमेटी में यह बात कही गई है कि जैसे ही राहुल एंट्री करेंगे महिला मोर्चा की महिलाएं उनका स्वागत आरती उतारकर करें।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button