बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक: जिला अध्यक्ष ने कहा- समानता का भाव लेकर कार्य करें हर कार्यकर्ता

[ad_1]

सीहोर43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सीहोर जिला कार्यकारिणी की बैठक क्रेसेंट चौराहा स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इसमें नवनियुक्त जिला अध्यक्ष माधो सिंह आजाद का स्वागत किया गया। जिला कार्यालय मंत्री राहुल मालवीय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सीहोर की जिला बैठक नवनियुक्त जिला अध्यक्ष माधो सिंह आजाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिला अध्यक्ष आजाद ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है। मोर्चे का हर कार्यकर्ता एक समान है। सभी समानता का भाव लेकर कार्य करें। जिला महामंत्री राजाराम मालवीय ने पूर्व में किए गए कार्य और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जानकारी दी।

कार्यक्रम का आभार जिला महामंत्री राजकुमार वंशकार ने व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री कैलाश बगाना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बरखा वर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरदेव तमोलिया कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button