MP वुशु टीम का नेतृत्व करेंगे गुना के रोहित: फरवरी में रूस में अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता था गोल्ड; पिता चलाते हैं ऑटो

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Guna
  • Won Gold At The International Championships In Russia In February; Father Drives Auto

गुना44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रोहित जाधव। - Dainik Bhaskar

रोहित जाधव।

इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले जिले के रोहित जाधव अब MP टीम का नेतृत्व करेंगे। गुजरात में चल रहे नेशनल गेम्स में वह मध्यप्रदेश वुशु की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। बुधवार को MP की टीम जबलपुर से गुजरात के लिए रवाना हो गयी है। 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात में खेले जा रहे हैं। इसी में जिले के युवा खिलाड़ी MP का नेतृत्व करेंगे।

बता दें कि रोहित जाधव ने रूस के मॉस्को में आयोजित इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता था। यह उनका लगातार तीसरा गोल्ड मैडल था। मैडल जीतनेके बाद गुना पहुंचे, तो उनके स्वागत में जुलूस निकाला गया था। परिवार वालों सहित शहर के नागरिक और खेलप्रेमियों ने उनका स्वागत किया था। रोहित के पिता ऑटो चलाते हैं। रोहित ने बताया कि शुरू में काफी दिक्कतें आयीं। उनकी माँ ने बताया कि बेटे ने देश का नाम रौशन किया है, वह काफी गर्व महसूस कर रही हैं।

फरवरी महीने में रूस के मॉस्को में अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमे कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। गुना के रोहित ने लीग मैचों से ही अपना दबदबा बनाये रखा। मैच जीतते हुए उन्होंने फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मैच में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल अपने नाम किया था। यह उनका लगातार तीसरे गोल्ड मैडल था।

फरवरी महीने में रूस में गोल्ड जीतने के बाद रोहित।

फरवरी महीने में रूस में गोल्ड जीतने के बाद रोहित।

पिता चलाते हैं ऑटो

रोहित के पिता सुनील जाधव ऑटो चलकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही चाहते थे कि बेटा उनका नाम रौशन करे। वह खुद ही बेटे को स्टेडियम ले जाया करते थे। खेल में बेटे की शुरू से ही रुचि थी। इसकिये उसे स्टेडियम ले जाने लगे। वहां से शुरू कर आगे बढ़ते हुए बेटा इस मुकाम पर पहुंचा है। आगे भी उसका खेल इसी तरह जारी रहेगा। रोहित के कोच ने बताया कि उसमे शुरू से ही सीखने की ललक थी। गुना में ट्रेनिंग के बाद उसे भोपाल में अकादमी जॉइन कराई गई। वहां उसने अपने खेल को और तराशा। उनकी अकादमी के कई खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर मैडल जीत चुके हैं। अकादमी के 10 से ज्यादा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड अपने नाम कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button