Chhattisgarh

बीकॉम परीक्षा परिणाम में मॉडर्न कॉलेज के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कोरबा। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा बीकॉम तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के घोषित परीक्षा परिणाम में मॉडर्न कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कोरबा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा में श्रेष्ठ अंक अर्जित कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है।

घोषित परीक्षा परिणाम में मनीष कुमार साहू ने 66.50 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ओम प्रकाश कुमावत ने 66 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा तनिशा साहू ने 64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार बीकॉम अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर मॉडर्न कॉलेज सहित कोरबा जिले का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय कॉमर्स एवं मैनेजमेंट विभाग के प्राध्यापकों को दिया, जिन्होंने पूरे पाठ्यक्रम एवं आंतरिक परीक्षाओं को नियमानुसार समय पर पूर्ण कराने के साथ विद्यार्थियों को समय-समय पर उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हाशिम सईद एवं उपाध्यक्ष फरहत अहमद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button