बाढ़ प्रभावितों को सीएम ने दिया सहारा: मुख्यमंत्री बोले- चिंता ना करें, आवास योजना में बनाएंगे मकान, घर-घर पहुंचाएंगे राशन

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Vidisha
- Chief Minister Said Do Not Worry, Houses Will Be Built In The Housing Scheme, Ration Will Be Delivered From Door To Door
विदिशा6 घंटे पहले
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन दिया की। सभी को उचित मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कागपुर हेलीपैड पर उतरे, यहां से सड़क मार्ग से वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हिनोतिया और गुर्जर खेड़ी पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने बाढ की ताबाही का मंजर देखा और घर-घर जाकर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने पीड़ितों से मिलकर उन्हें भरोसा दिलाया कि वे चिंता न करें। कुछ दिन की परेशानी है, सरकार उनके हर दुख में साथ है। उन्होंने शासन की ओर से दी जा रही मदद के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जिनके घर टूट गए हैं, उनके पक्के मकान पीएम आवास के तहत बनेगा। उसमें समय लगेगा, ऐसे में छत देना उनकी प्राथमिकता है। वहीं सामूहिक रूप से लोग एक साथ निर्माण सामग्री लेकर खर्चे को कम कर सकते हैं। अनाज शासन उपलब्ध कराएगा।
साथ ही किसानों के लिए आरबीसी नियम के साथ-साथ फसल बीमा का लाभ भी दिए जाने की बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कही। इस दौरे के दौरान सागर सांसद राज बहादुर सिंह, शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, पूर्व मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा, पूर्व विधायक रूद्र प्रताप सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।


Source link