बालोद में भीषण सड़क हादसा: 3 लोगों की मौत, 4 घायल; एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल

बालोद, 21 मार्च । धमतरी मुख्य मार्ग पर ग्राम सांकरा के समीप शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसे की जानकारी:
हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। बताया जाता है कि भिलाई से राइडर्स बाइक से केशकाल के लिए निकले थे। वहीं बरही निवासी अक्षय कुमार यादव (27), पत्नी खिलेश्वरी यादव (25) और डेढ़ साल की बेटी दीक्षा के साथ नसबंदी ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल बालोद के निकले थे। सांकरा गांव के पास राइडर्स की बाइक सवार दंपति के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही बाइक भी अनकंट्रोल होकर टकरा गई।

मृतकों की पहचान:
हादसे में हासिर शैय्यद (25) और आनंद कुमार (27) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भिलाई पावर हाउस के रहने वाले थे। इसके अलावा डेढ़ साल की मासूम बच्ची दीक्षा की भी मौत हो गई।
घायलों की जानकारी:
हादसे में घायलों में भिलाई सेक्टर-2 निवासी जतिन, सेक्टर-8 निवासी रोहन पारिजात, अक्षय कुमार यादव (27) और पत्नी खिलेश्वरी यादव (25) शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात अक्षय कुमार व पत्नी खिलेश्वरी को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस की कार्रवाई:
फिलहाल, शवों को जिला अस्पताल की मर्क्युरी में रखा गया है, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।