बालाघाट जिले में औसत से अधिक वर्षा: सबसे कम 752 मिमी वर्षा खैरलांजी में और बिरसा में सबसे ज्यादा 1994 मिमी बारिश

[ad_1]
बालाघाटकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक बादल छाए रहे, शाम को हल्की बारिश हुई। बालाघाट जिला मुख्यालय के अलावा तहसील क्षेत्रों में भी हल्की बारिश की खबर है। बादलों में तेज गर्जना होते रही। इस सीजन में जिले में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
1 जून 2022 से प्रारंभ हुए चालू वर्षा सत्र में 28 सितंबर तक जिले में 1500 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 1011 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी। चालू वर्षा सत्र में सबसे अधिक 1994 मिमी वर्षा बिरसा तहसील में एवं सबसे कम 752 मिमी वर्षा खैरलांजी तहसील में रिकार्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मिमी है।
ये है स्थिति
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू वर्षा सत्र के दौरान 1 जून से 28 सितम्बर बालाघाट तहसील में 1810 मिमी, वारासिवनी तहसील में 1807 मिमी, बैहर तहसील में 1592 मिमी, लांजी तहसील में 1178 मिमी, कटंगी तहसील में 1377 मिमी, किरनापुर तहसील में 1352 मिमी, खैरलांजी तहसील में 752 मिमी, लालबर्रा तहसील में 1446 मिमी, बिरसा तहसील में 1994 मिमी, परसवाड़ा तहसील में 1423 मिमी एवं तिरोड़ी तहसील में 1783 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।
Source link




