मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा शुरू: 2 सालों बाद दतिया से अयोध्या, काशी और बनारस के लिए रवाना हुए 325 यात्री

[ad_1]

दतिया9 घंटे पहले

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। करीब 2 सालों के बाद मध्य प्रदेश से तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए यात्रियों का जत्था अयोध्या और काशी के लिए रवाना हुआ है। दतिया से 325 यात्री इस मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत पहले अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे। इसके बाद काशी के लिए रवाना होंगे। तीर्थ यात्रियों का दतिया रेलवे स्टेशन पर डोल नगाड़ो से स्वागत सम्मान किया गया। दतिया से तीर्थ यात्रा की ट्रेन को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेगुला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दरअसल कोरोना काल में रोकी गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को एक बार फिर से शुरू किया गया है। जिसमें मध्य प्रदेश से यात्री अयोध्या और काशी (बनारस) के लिए रवाना हुए हैं। दतिया से इस यात्रा में 325 चयनित हितग्राही आज शाम अयोध्या और बनारस के लिए रवाना हुए हैं। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही दतिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का फूल माला पहनाकर सम्मान भी किया गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button