बारिश से सोयाबीन की फसल भी खराब: किसानों की सरकार से मांग- मुआवजा और बीमा जल्द दें; कृषि मंत्री बोले- सर्वे के निर्देश दिए

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Harda
  • Demand From The Government Of Farmers Give Compensation And Insurance Soon; Agriculture Minister Said Gave Instructions For Survey

हरदा24 मिनट पहले

हरदा जिले में हुई अतिवृष्टि के चलते सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है। उड़द, मूंग, तिल की फसल नष्ट होने पर किसानों को सोयाबीन की फसल से आस लगाए बैठा था। सोयाबीन की फसल पक कर कटाई के लिए तैयार हुई, तो 5 से 11 अक्तूबर तक हुई बारिश ने सोयाबीन की फसल भी नष्ट हो गई है।

चार पैदावार में उड़द, मूंग, तिल और सोयाबीन की फसलों के सड़ जाने किसान परेशान हैं। किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। किसानों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री से मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि महंगा बीज खरीद कर बड़ी उम्मीदें लगाई थी कि फसल अच्छी होगी, लेकिन अब कटाई के दौरान लागत भी नही निकल पा रही है।

8 की जगह निकल रहे दो बोरा, भाव भी कम

जहां 6 से 8 बोरे निकलने की उम्मीद थी, वहां डेढ़ से दो बोरा सोयाबीन निकल रही है। मंडी में भाव भी कम मिल रहा है, जिससे किसानों को हर तरह से नुकसान भुगतान पड़ रहा है। कई किसानों की फसल कटने के बाद खेत में रखी थी। वह बर्बाद हो चुकी है, कई किसानों की सोयाबीन की फसल कटने ही वाली थी। इससे पहली बारिश ने सोयाबीन की फसल को पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया।

कलेक्टर को सर्वे के निर्देश

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि संकट की घड़ी में प्रदेश एवं केंद्र सरकार किसानों के साथ खड़ी है किसानों का संकट हमारा संकट है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टर्स को खराब फसलों के सर्वे के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ने सभी डीडीए को फसल नुकसानी के आकलन के लिए निर्देशित कर दिया है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा पॉलिसी के अनुसार सेटेलाइट से सर्वे होगा, जिसमें दूध का दूध और पानी का पानी होगा। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही फसल नुकसानी का सर्वे पूरा कर नियमानुसार राहत राशि प्रदान की जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button