बारिश के बीच मना दशहरे का पर्व: जिले में दहन हुआ रावण, देवेन्द्र नगर में बनवाया था 40 फीट ऊंचा पुतला

[ad_1]
पन्ना24 मिनट पहले
असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरे के पर्व को पन्ना जिले में धूमधाम से मनाया गया। नगर सहित जिले में झमाझम बारिश के बीच अहंकार रूपी रावण के पुतलों का दहन हुआ, जिसमें जिले के देवेन्द्रनगर में 40 फीट ऊंचा पुतला दहन किया गया।
पन्ना जिले में नवरात्रि के 9 दिन तक मां जगत जननी की आराधना के बाद दशहरे के पर्व को भी बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। जिले भर में दो दिन से हो रही झमाझम बारिश के बीच जिले भर रावण के पुतले दहन किए गए। जिले भर में देवेंद्रनगर में दशहरा का पर्व मशहूर है, यहां जिले का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनाया जाता है।
तीन दिन की मेहनत, फिर हुआ पुतला तैयार
जगदीश नामदेव, मथुरा कुशवाहा, रिंकू मूर्तिकार और अन्य सहयोगी साथियों ने तीन दिन की मेहनत के बाद रावण का 40 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया, जिसे समदड़िया मैदान में जलाया गया। 2 दिन से बारिश हो रही है, उसके बाद भी हजारों की संख्या में भक्त कार्यक्रम में पहुंचे।
पन्ना नगर के रविवार बाजार में रावण का पुतला किया दहन
असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी देवेन्द्रनगर में बारिश के बीच परम्परागत तरीके से शांतिपूर्वक मनाया गया। नगर दशहरा उत्सव समिति ने समदड़िया ग्राउंड में राम रावण संवाद व शिवाकाशी की बेहतरीन आतिशबाजी की। उसके बाद रात साढ़े दस बजे मर्यादा पुरुषोत्तम वनवासी भगवान श्रीराम ने अग्निबाण से 40 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। इसी तरह पन्ना नगर के रविवार बाजार में रावण का पुतला दहन किया।

Source link