बारिश की रिमझिम बीच बना दशहरा: आखिरकार मशक्कत के बाद जला रावण, हजारों की संख्या में पहुंचे नागरिक

[ad_1]

आगर मालवाएक घंटा पहले

शाम से तेज बारिश के बीच दुशेरा मैदान पर रावण पूरी तरह भीग गया था। नगर पालिका के प्रयास के बाद आखिरकार बारिश की बूंदाबांदी के बीच रावण का दहन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में नागरिक पहुंचे।

परंपरा अनुसार राम जी की सेना का जुलूस नगर में निकाला गया और रावण दहन स्थल पर जुलूस पहुंचा। जहां नगर पालिका प्रशासन ने आकर्षक आतिशबाजी भी की। आतिशबाजी के बाद श्रीराम सेना के पात्र हनुमान ने रावण की पहले तो परिक्रमा दी और फिर कुछ मशक्कत के बाद रावण का दहन किया।

पिछले वर्षों की तुलना में बारिश होने से इस बार रावण दहन स्थल पर नागरिक कम पहुंच पाए, लेकिन बावजूद इसके दशहरा मैदान पर नागरिक अच्छी संख्या में पहुंचे। दहन के साथ आतिशबाजी का आनंद लिया। रावण की परिक्रमा देने के बाद निर्धारित समय पर दहन किया गया।

लोगों ने एक दूसरे को दी शुक्षकामनाएं
दशहरा पर्व की एक दूसरे को लोगों ने शुभकामनाएं दी। लोगों ने पहले मंदिरों में भगवान के दर्शन किए और फिर घर के बुजुर्ग के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button