Chhattisgarh

बाप ने ही उजाड़ दिया बेटी का सुहाग, बेटे के साथ मिलकर कर दी दामाद की हत्या

गरियाबंद। एक गंभीर घटना सामने आई है जहां विवाद की वजह से बाप ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटी का सुहाग ही उजाड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार का लिया है। घटना मैनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी क मुताबिक़ 42 वर्षीय मृतक रविशंकर ध्रुव एक निगरानी बदमाश था। गांव के द्रोणाचार्य नाम के शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 नवंबर की शाम करीब 7-8 बजे मैनपुर थाना क्षेत्र के कोसमी में रविशंकर उर्फ बिल्ला के घर उसका ससुर सरजू, साला चित्रकुमार चक्रधारी और पड़ोसी टेकराम गाड़ा पहुंचे। 

ससुर ने दामाद रवि को बेटी के साथ मारपीट करने पर खूब खरी खोटी सुनाई। इसी बात पर विवाद बहुत बढ़ गया और ससुर सरजू, साले और पड़ोसी ने मिलकर डंडे, रॉड और ईंट से चेहरे पर वार कर रविशंकर उर्फ बिल्ला को मौत के घाट उतार दिया। वारादात के पहले भी रवि अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था।

इसी वजह से उसके ससुरालवाले उसे समझाने पहुंचे थे। वारदात के बाद तीनों पहले तो फरार हो गए थे। इधर सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302, 34 के तहत केस दर्ज किया। गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देश में टीम का गठन किया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों सरजू चक्रधारी (52 वर्ष), चित्रकुमार चक्रधारी (25 वर्ष) और टेकराम गाड़ा (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button