बाढ़ में बहे रपटे के गड्ढे में गिरा युवक: दमोह में बीते दिनों आई बाढ़ के दौरान बह गया था रपटा, घर जाते समय हुआ घायल

[ad_1]
दमोह35 मिनट पहले
दमोह के पथरिया ब्लॉक में आने वाले सेमरा हजारी गांव में बाढ़ के दौरान एक रपटा बह गया था। जिसमें बड़ा गड्ढा है। गुरुवार रात इसी गांव का युवक उस गड्ढे में गिर गया। पहले उसे पथरिया अस्पताल लाया गया। दोनों कानों से खून निकल रहा था, इसलिए उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। घायल युवक दयाशंकर विश्वकर्मा को इलाज कराने के लिए पथरिया अस्पताल लेकर पहुंचे धनीराम अहिरवार ने बताया गांव के बीच में एक रपटा बना है। बारिश के दौरान आई बाढ़ में बीच का हिस्सा बह गया। अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक उसकी कोई मरम्मत नहीं की गई। दयाशंकर रात में गांव वापस जा रहा था। उसका संतुलन बिगड़ा और वह गड्ढे में जाकर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया है। जहां उसे भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।
Source link