अशोकनगर में सुबह के समय हुई रिमझिम बारिश: दोपहर बाद मौसम में हुआ बदलाव, दिन के पारा 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा

[ad_1]
अशोकनगर27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अशोकनगर जिले में शनिवार की सुबह के समय से हल्की रिमझिम बारिश होने के साथ फुहार उड़ती रही। दोपहर के समय से अचानक से मौसम में बदलाव हो गया और धूप-छांव जैसी स्थिति बनी। जिसकी वजह से दिन के पारे में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गई है। दिन का पारा 26 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। 2 दिन तक बारिश होने के बाद अब बारिश का दौर थम चुका है।
बीते 24 घंटे में हल्की रिमझिम बारिश होने की वजह से 7 मिलीमीटर औसतन बरसात दर्ज की जा चुकी है। इससे एक दिन पहले 1 इंच बारिश हुई थी। जिसके कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हो गई थी। जिले में सामान्य बारिश का कोटा काफी दिनों पहले पूरा हो चुका है। यह बारिश सामान्य के कोटा से काफी ऊपर जा चुकी है।
इस समय हुई बारिश किसानों के लिए चिंता बनी रही, पक्की हुई फसल पर नुकसान होने की वजह से 2 दिन तक किसान चिंतित रहे। अशोकनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि शनिवार दोपहर के बाद बारिश का दौर थम गया है। अब अगले दिन से धूप खिलने का अनुमान है।
Source link