बाजार की बैठकी और वाहन फीस के लिए बोली: नरेंद्र बहादुर सिंह ने लगाई 1 लाख की सबसे बड़ी बोली

[ad_1]
सीधी7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पहाड़ी पंचायत भवन में बाजार की बैठक हुई। इसमें वाहन फीस के लिए बोली लगी। जिसमें नरेंद्र बहादुर सिंह ने 1 लाख की सबसे बड़ी बोली लगाई। दरअसल, ग्राम पंचायत पहाड़ी के ग्राम टिकुरा बाजार में प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन होता है। जहां उसकी बैठकी और वाहन स्टैंड के फीस की वसूली को लेकर गुरुवार के दिन पंचायत भवन में बोली लगाई गई।
8 हजार रखी न्यूनतम बोली
इस बैठकी और वाहन स्टैंड फीस वसूली की बोली न्यूनतम 8 हजार रखी गई थी। जहां पर शुरुआती दौर पर 5 लोगों ने बोली लगाना शुरू किया, लेकिन आखिरी समय में नरेंद्र बहादुर सिंह ने 1 लाख की बोली लगाकर बाजार बैठकी और वाहन स्टैंड किस वसूली का जिम्मा अपने नाम कर ही लिया।
31 मार्च तक के लिए लगाई बोली
पहाड़ी पंचायत सचिव संजय सिंह भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बाजार में बैठकी और वाहन फीस वसूली की बोली 31 मार्च 2023 तक के लिए लगाई गई है। इसके बाद फिर से जैसे ही शासन ने दिशा-निर्देश प्राप्त होगा। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह रहे मौजूद
बोली दोपहर से प्रारंभ हुई जो शाम के 4 बजे तक चली। जहां पर ग्राम पंचायत सचिव संजय सिंह भदौरिया, पीसीओ संतोष कुमार तिवारी, ग्राम रोजगार सहायक राजकुमार मिश्रा और जनपद सदस्य पहाड़ी रवि सिंह परिहार के साथ ग्राम पंचायत के लगभग 100 की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Source link