बाघ के हमले से युवती घायल: गांव में दहशत, वन अधिकारी का बाघ के हमले की संभावना से इंकार

[ad_1]

बालाघाटएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

तिरोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम मासुलखापा में धान काटकर घर शाम को घर लौट रही एक युवती पर वन्य प्राणी ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार बाघ ने हमला किए हैं जिससे युवती घायल हो गई।

घटना के संबंध में ग्राम मासुलखापा निवासी भारती पिता बालचंद सोनवाने ने बताया कि वह ग्राम के ही डाॅ. सुरेश शरणागत के खेत में रोज की तरह धान काटने गई थी। धान काटने के बाद शाम करीब छह बजे के बाद अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान खेत की पार से जा रही थी कि उस पर बाघ ने हमला कर दिया। दूसरी बार हमला करने के पहले ही धान की फसल वाली बंधी में कूदी और शोर मचाया। तभी आसपास के लोगों ने भी शोर मचाया तो बाघ जंगल की ओर भाग गया।

बाघ के हमले से युवती के सिर में चोटें आई है। घटना के बाद से खेत जाने वाले किसानों में भय बना हुआ है। किसानों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाकर बाघ को दूर भगाने की मांग की है। कटंगी क्षेत्र के जंगल सिवनी पेंच से जुड़े है।इससे बाघ, तेंदुए सहित अन्य प्राणी बहुत संख्या में विचरण करते हुए खेतों व गांव तक आ जाते है।

इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक नाग ने बताया कि बड़पनी बीट के जंगल से वन्य प्राणी ने हमला किया है, पर रात्रि की वजह से पुष्टि नहीं हो पाई पर बाघ के हमले की संभावना कम है सुबह ही मौके के निरीक्षण के बाद पुष्टि हो पाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button