बस गोली कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: 9 अक्टूबर को महिला पर किया था जानलेवा हमला, आरोपी को टीकमगढ़ लेकर आई पुलिस

[ad_1]
टीकमगढ़एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

जिले के दिगौड़ा थाना पुलिस ने बस गोलीकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कर लिया है। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000 का इनाम घोषित किया था। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजरावन निवासी पार्वती मिश्रा पर 9 अक्टूबर को आरोपियों ने यात्री बस में गोली चलाकर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह ठाकुर फरार था।
एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000 का इनाम घोषित किया था। थाना प्रभारी हिमांशु चौबे ने बताया कि गुरुवार को आरोपी को यूपी के बांदा जिले से गिरफ्तार कर लाया गया है। आरोपी धीरेंद्र सिंह ठाकुर ने एक पुराने प्रकरण में बांदा न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद आरोपी को यूपी के न्यायालय में भेज दिया गया था।
आरोपी को न्यायालय की विशेष परमिशन से टीकमगढ़ लाया गया है। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी यूपी के बांदा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के तिंदवाई गांव का निवासी है। आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई रामपाल सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश राय, अमर प्रताप सिंह, आरक्षक विनीत, अरविंद, राजेश की भूमिका सराहनीय रही।
दो फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
एसपी प्रशांत कुमार खरे ने जिले के बम्होरीकला थाना क्षेत्र के धारा 306, 34 के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी और सहदेव सिंह निवासी बम्होरीकला की गिरफ्तारी के लिए दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
Source link