महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन: जिला महिला कांग्रेस ने LPG सिलेंडर रखकर किया आन्दोलन, जमकर लगाए नारे

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)43 मिनट पहले

छतरपुर में जिला महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ताओं ने महंगाई बेरोजगारी और महिला अत्याचार के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) के सामने LPG गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आधा सैकड़ा महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और देश की बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने की बात करते हुए नारेबाजी की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्मिता खरे, जिला महिला कांग्रेस की सपना चौरसिया, अनवरी खातून, गायत्री कुशवाहा, लक्ष्मी चौबे, रमा चौहान, पूजा अहिरवार, धीरज मिश्रा, मंजू शर्मा, सरस्वती सोनी, प्रियंका अग्रवाल, जिला कांग्रेस से मनोज त्रिवेदी, अनीश खान, गगन यादव, प्रभात अग्रवाल, दिलीप सिंह, रणछोर चौरसिया, सत्येंद्र परमार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button