वाणिज्य विभागाध्यक्ष ने दिया व्याख्यान: छात्राओं को दी विश्व व्यापार संगठन की जानकारी

[ad_1]
बड़वानी30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को मप्र उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन परियोजना व आईक्यूएसी समिति के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत व अकादमिक उत्कृष्टता के अंतर्गत वाणिज्य विभाग द्वारा विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता पीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सपना सोनी ने विश्व व्यापार संगठन पर व्याख्यान दिया। प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम गौतम, डॉ. रोहित पाटीदार ने भी विचार रखें।
डॉ. सोनी ने कहा यह हमारे लिए गौरव की बात है कि विश्व व्यापार संगठन में भारत एक फाउंडर देश है। विश्व व्यापरिक संगठन में 164 देश सदस्य है। इसके सचिवालय में 600 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इसमें वकील, अर्थशास्त्री, सांख्यिकीविद् और संचार विशेषज्ञ होते है। इसमें 355 महिलाएं कार्यरत है, जो कि महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है।
उन्होंने गेट समझौता, विश्व बैंक अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष जैसे कई बिंदुओं पर छात्राओं को जानकारी दी। सेवाओं के क्षेत्र में हमारे देश की सेवाओं का दूसरे देश की सेवाओं में 40 प्रतिशत भागीदारी बताई है। इस दौरान डॉ. कविता भदौरिया, डॉ. स्नेहलता मुझाल्दा, डॉ. जगदीश मुजाल्दे, डॉ. मनोज वानखेड़े, डॉ. शिल्पी गुप्ता, डॉ. रोहित पाटीदार सहित स्टाफ व छात्राएं मौजूद थी।
Source link