Chhattisgarh

बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…प्रसिद्ध बाबा बच्छराज कुंवर धाम में 22 वर्षीय युवक का शव मिला

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रसिद्ध बाबा बच्छराज कुंवर धाम में 22 वर्षीय युवक का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कछिया निवासी विमलेश वर्मा (22) के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। यह पूरा मामला चलगली थाना क्षेत्र का है।

दो दिन से था लापता, नदी में तैरता मिला शव जानकारी के अनुसार, विमलेश वर्मा बाबा बच्छराज कुंवर धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ावे के रूप में लाए जाने वाले बकरों की बाली काटने का काम करता था। दो दिन पहले उसके लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच आज उसका शव नदी में तैरता हुआ मिला। श्रद्धालुओं के पास मिली युवक की बाइक मामला उस समय और रहस्यमय हो गया, जब युवक की बाइक पहले श्रद्धालुओं के पास लावारिस हालत में मिली थी। इसके बाद खोजबीन तेज की गई और नदी से उसका शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही चलगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button