Chhattisgarh

बम कांवरिया संघ ढीमरपारा दुर्ग द्वारा जल कांवरिया यात्रा निकाली गई

दुर्ग/ बम कांवरिया संघ ढीमरपारा दुर्ग के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित जल कांवरिया यात्रा एवं शिवनाथ नदी में गंगा_महाआरती सावन के अंतिम सोमवार को आयोजित किया। इस कावड़_यात्रा में कावरियों का उमड़ा जन सैलाब हजारों की संख्या में उपस्थित कावरियों ने बोल_बम, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के नारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

गंगा आरती में धीरज बाकलीवाल अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, जीत हेमचंद यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो, मनीष सोनवानी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रत्याशी दुर्ग, श्री राम फूटान युवा मोर्चा भाजपा, राजकुमार वर्मा पूर्व पार्षद,गौरव उमेर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, हिमांशु सिन्हा युवा कांग्रेस शामिल हुए।

भव्य कावड़ यात्रा का स्वागत अरुण वोरा पूर्व विधायक दुर्ग, शशि द्वारिका साहू प्रभारी महिला बाल विकास विभाग नगर पालिका निगम दुर्ग, वरिष्ट कांग्रेस नेता पप्पू श्रीवास्तव, अजय शर्मा, राजुकमार पाली, राहुल अग्रवाल, ललित ढीमर पार्षद बघेरा के द्वारा किया गया। दुर्ग शिवनाथ नदी महमरा घाट से जल कांवर में लेकर अर्धनारेश्वरशिव धाम कोटनी में जाकर जल को भगवान शिव (अर्धनारेश्वर)को चढ़ाया गया।

जल कावर यात्रा शिवनाथ नदी तट से प्रारम्भ होकर गंजपारा, शक्ति चौरा, शनिचरी बाजार, ढीमर पारा, चंडी चौक से सरस्वती नगर नया पारा बघेरा होकर कोटनी पहुँचा। विभिन्न स्थानों पर सभी राजनीतिक दलो और सामजसेवी लोगों ने भव्य कावड़ यात्रा का जगह जगह कावरियों के लिए शरबत व फलो की व्यवस्था की गई l पुष्प गुच्छ और फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। कावर यात्रा में शिव जी की चलित झांकी, ढोल बाजाओं के साथ आकर्षक आभूषणों में कावरिये लोगो का ध्यान आकर्षण कर रहे थे। संघ के द्वारा कावर सजावट का प्रतियोगिता भी रखा गया था।

मुख्य अतिथि ओमेश्वर राजू यादव सरपंच संघ अध्यक्ष, सरोज रिगरी सरपंच नगपुरा, दासू ढीमर अध्यक्ष धीवर समाज दुर्ग, शकुन ढीमर पूर्व पार्षद।विजेता टीम को पुरस्कृत अतिथियो द्वारा किया गया जिसमें प्रथम यशवंत बम टीम बघेरा, द्वितीय कृष्णा बम टीम ढीमर पारा तृतीय विक्रम व वेशभूषा में गीता सत्या ढीमर पुरुष्कृत हुए। इस अवसर बम कांवरिया के संरक्षक प्रदीप सपहा, अध्यक्ष विष्णु ढीमर, डुलेश्वर मटियारा, शिवलाल ढीमर, तीरथ ढीमर किशोर मटियारा, दिलीप ढीमर, कुशल मटियारा, विनय ढीमर, भागवत सपहा, अगर सिंह रिगरी, ईश्वर धीवर, राजकुमार सार्व, पुनीत यादव, राजा चेलक, कोमल साहू, राजा साहू, किशन यादव, कमलेश साहू, सुनील निर्मलकर, शिव राम साहू, अजय देवगन, कमलेश वर्मा, बलराम निषाद, हरिहर देवागन, कुमार ढीमर, रमेश ढीमर, जीतू पटेल, स्वरूप यादव, टिकम पटेल, लच्छु पटेल, नरेश गोड, लाला ढिमर, यशवन्त ढिमर, विनोद ढीमर, नीलू मटियारा, बाऊ, जतिन, झील , पूरन मटियारा मां मनसा देवी समिति व विभिन्न समाज प्रमुख, समाजसेवी सहित बड़ी संख्या में भाई बहने शिवभक्त कांवर यात्रा में शामिल हुए। यह जानकारी कुशल थानसिंह मटियारा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन दुर्ग के द्वारा प्राप्त हुई।

Related Articles

Back to top button