बदमाशों ने चाकू मारकर यात्री से छीना बैग!: परासिया स्टेशन में बदमाशों को पकड़ने दौड़े GRP के जवान पर भी किया हमला, दोनों आरोपी हिरासत में, देखे VIDEO

[ad_1]

छिंदवाड़ा7 घंटे पहले

परासिया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात दो बजे के आसपास दो आरोपियों ने बोरदेही के सोनगांव निवासी यात्री को चाकू मारकर बैग छीन लिया। बताया जा रहा है कि बैग छीनने वाले दोनों आरोपी फिर स्टेशन पर पहुंच गए।

आरपीएफ सुराग के आधार पर इनकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान जवानों ने इनको देखकर पकड़ लिया। पकड़े जाने के दौरान आरोपी कमलेश ने कांस्टेबल अनिल कुमार तेकाम पर हमला कर दिया।

कांस्टेबल तेकाम को हाथ और दाहिने पैर में चोट लगी है। उसे उपचार के लिए परासिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर आरपीएफ के निरीक्षक, उप निरीक्षक की पूरी टीम परासिया स्टेशन पहुंच गई। घटना रात दो बजे की बताई जा रही है जब यहां रेलवे ट्रैक पर पेंचवेली ट्रैन परासिया पहुंची। इससे बोरदेही के यात्री उतरे। वे पचमड़ी महादेव जाने के लिए आये थे। उन्होंने आरपीएफ को इसकी शिकायत की। तब तक दोनों आरोपी भाग गए। स्टेशन पर मौजूद मेजर आरपी बघेल ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी।हालांकि यात्रियों ने रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया था।

वहीं दोबारा जब बैतूल पैसेंजर स्टेशन पर आई। इसी दौरान दोनों बदमाश भट्टी मोहल्ला परासिया निवासी कमलेश और रोहित आरपीएफ जवानों को दिखे। मुखबीर से रात की घटना में इनके शामिल होने की जानकारी आरपीएफ के पास थी। मेजर आरपी बघेल और कांस्टेबल अनिल सिंह तेकाम पकडऩे दौड़े तो वापस लौटते समय कमलेश ने जवान पर हमला कर दिया। जिसमें अनिल सिंह तेकाम को हाथ और दाहिने पैर में चोट आई।

हालांकि दोनों ही बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। आरपीएफ से निरीक्षक बलवीर सिंह टीम के साथ स्टेशन पहुंच गए। आरोपियों के पास से चाकू मोबाइल और पर्स बरामद हुआ है। घटना की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button