बदनावर में 2 बच्चों की दर्दनाक मौत: मुरम के खुदे गड्ढे में गिरे थे, कानवन थाने के दत्तीगारा गांव की घटना

[ad_1]
बदनावर37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कानवन थाना अंतर्गत दत्तीगारा में आज पानी भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की अकाल मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई बहन थे। बताया गया कि दोनों बच्चे अपने दादा दादी के साथ खेत पर गए थे। वह खेलते हुए कुछ दूर गड्ढे के पास चले गए। जिसमें डूबने से मौत हो गई।
बच्चों के नाम कोमल पिता बंसी चौहान 9 तथा लकी पिता रामप्रसाद 8 बताए गए हैं। खेत पर सोयाबीन कटाई के लिए दोनों बच्चे अपने दादा भारत व दादी रामकन्या बाई के साथ आए थे। वह खेलते खेलते कब गड्ढे की ओर चले गए, पता ही नहीं चला। बाद में एक भेड़ पालक में लड़की को पानी में तैरते हुए देखकर बताया। तब आसपास काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे और लड़की को बाहर निकाला। इस बीच थोड़ी देर में खोजबीन कर लड़के को भी निकाला गया। जो गड्ढे की मिट्टी में फंस गया था।
दोनों शव निकालकर देर शाम को यहां सिविल हॉस्पिटल बदनावर लाए गए। अस्पताल की सूचना पर बदनावर पुलिस ने मर्ग कायम किया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक का पिता रामप्रसाद ग्राम पंचायत में प्यून का काम करता है। दोनों मृतकों के पिता सगे भाई हैं। जिस गड्ढे में गिरने से हादसा हुआ, वहां मुरम निकालने के बाद उसे ऐसा ही छोड़ दिया गया था। जिसमें बारिश का पानी भरा होने से हादसा हुआ।
Source link