कांग्रेस ने लोनी गांव में लगाई गांधी चौपाल: महात्मा गांधी के जीवन प्रसंगों को आम जनमानस के बीच रखने और भजन के माध्यम से जनता के बीच पहुंचने का लक्ष्य

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Burhanpur
- The Goal Of Keeping The Life Events Of Mahatma Gandhi Among The General Public And Reaching Among The Public Through Hymns
बुरहानपुर (म.प्र.)21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मप्र कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेशभर में गांधी चौपाल लगाई जा रही है। बुरहानपुर जिले में भी यह अभियान 2 अक्टूबर से शुरू हुआ है जो 31 जनवरी 2023 तक चलेगा।
दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समूचे प्रदेश में 2 अक्टूबर से गांधी चौपाल लगाने का निर्णय लिया है, इस दौरान महात्मा गांधी के जीवन प्रसंगों को आम जनमानस के बीच रखने और भजन के माध्यम से जनता के बीच पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
इस कड़ी में रविवार को जिला कांग्रेस के प्रभारी कैलाश कुंडल, सह प्रभारी यशवंत सिलावट के नेतृत्व में ग्राम लोनी में गांधी चौपाल लगाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष किशोर महाजन और ग्राम लोनी के सरपंच प्रतिनिधि हेमंत पाटिल की अगुवाई में यह चौपाल लगाई।
इस दौरान सर्वप्रथम महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात गांधी दर्शन पर कैलाश कुंडल, जिले के प्रशिक्षण समन्वयक दुर्गेश शर्मा और सचिन व्यास ने गांधी दर्शन पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन इदरीश खान ने किया।
कार्यक्रम में पांडुरंग महाजन, भास्कर महाजन, धन्नालाल महाजन, सुरेश कुमार उमाले, गौतम तायड़े, राजेंद्र महाजन, संतोष महाजन, प्रीति सिंह राठौर, किशोर वाघ आदि उपस्थित रहे।
Source link