Chhattisgarh

बड़ा हादसा: चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में शोक का माहौल

धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर की प्राचीन बावड़ी में आज एक बड़ा हादसा हुआ है, यहां बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर के परिसर में ही यह प्राचीन बावड़ी है। बच्चे इस परिसर में खेलने आते थे। रोजाना की तरह खेलने आए बच्चों में से साक्षी साहू पिता योगेश साहू उम्र 7 वर्ष और श्रवण धीवर पिता भूपेंद्र धीवर उम्र 4 वर्ष खेलते-खेलते अचानक बावड़ी के पानी में उतर गए। पानी 25 से 30 फीट गहरा होने की वजह से दोनों बच्चे डूब गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि प्राचीन काल में राजा कुंबरसिंह के समय उनकी रानी भी इसी बावड़ी में आया करती थी, लेकिन कभी यहां कोई घटना नहीं हुई। पहली बार हुई इस घटना के बाद कुंबरगढ़ में शोक की लहर है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब बावड़ी के चारों तरफ जाली लगाने की जरूरत है।

TI ने क्या कहा ?

टी आई राजेंद्र दीवान का इस मामले में कहना है कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस दुखद घटना के बाद भविष्य में ऐसी घटना न हों इसके लिए भी प्रयास किए जायेंगे।

Related Articles

Back to top button